Sonam Raja Raghuvanshi: सुहागरात पर सोनम ने किया था ये काम, लगाया था ये तगड़ा बहाना
punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 09:47 AM (IST)

पंजाब डेस्कः मेघायल के चर्चित हनीमून हत्याकांड में मृतक कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके 4 साथियों को बुधवार को शिलांग की एक अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने सभी को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल ली है। सूत्रों के मुताबिक, शिलांग में पुलिस ने जब वारदात से जुड़े पुख्ता सबूत सोनम के सामने रखे तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक सुहागरात नहीं मनाएंगे जब तक वे दोनों कामख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते। सोनम ने तो शादी के बाद राजा को छूने तक नहीं दिया था। राजा अपनी पत्नी की हर बात को आस्था और सम्मान को विषय समझता रहा, उसकी इस बात को भी मान गया।
उधर, मेघालय पुलिस ने जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया है। पुलिस ने इंदौर तथा गाजीपुर और जिन जिन जगहों पर आरोपी गए थे, वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।