विधायकों की खरीद-फरोख्त बनता जा रहा राष्ट्रीय मुद्दा, केजरीवाल-मान की नजर 2024 के चुनाव पर

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 12:23 PM (IST)

जालंधर (धवन) : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है इसलिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को दिल्ली बुलाया है, जहां वह 18 सितंबर को उनसे मुलाकात करेंगे और उसके बाद केजरीवाल इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नजरें असल में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। केजरीवाल ने पहले भाजपा पर दिल्ली में उनकी सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था और अब उनकी पार्टी ने उन पर पंजाब में आप के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए में खरीदने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी का मानना ​​है कि अगर उसे 2024 में बी.जे.पी. को चुनौती देनी है तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के विकल्प के तौर पर खुद को मजबूती से पेश करना होगा। यह तभी होगा जब लोगों में यह संदेश जाएगा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी के साथ ज्यादती कर रही है। आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है क्योंकि कुछ महीनों के बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन राज्यों में भी वह बी.जे.पी. को टक्कर देने के लिए इस मुद्दे को उठाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News