दुबई से पंजाब लौटी बंधक बनाई गई युवती, ट्रैवल एजैंट्स के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 08:41 PM (IST)

चंडीगढ़ : विदेशों में भारतीय लड़कियों को बंधक बनाए जाने के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दुबई में बंधक बनाई गई पंजाब की बेटी स्वदेश लौट आई है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की को दुबई में बंधक बना लिया गया था और काफी शोषण किया जा रहा था, जिसके बाद लड़की ने भारत सरकार से वतन लौटने की गुहार लगाई थी। बता दें कि संत सींचेवाल ने मामला ध्यान में आने के बाद विदेश मंत्रालय से इन लड़कियों को वापस लाने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने सख्त एक्शन लेते हुए इन लड़कियों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत पंजाब की यह बेटी भी अपने वतन लौट आई है।
वहीं बीते दिनों लड़की ने भी सोशल मीडिया में खुद को रिहा करने की गुहार लगाई थी और कहा था कि वह अकेली ही नहीं और भी कई सारी लड़कियां यहां पर बंधक बना ली गई हैं, जो भारत वापस लौटना चाहती हैं। जिक्रयोग्य है कि विदेश जाने की चाह में ज्यादातर लड़कियां ट्रैवल एजैंट के चंगुल में फंसकर विदेश तो निकल जाती हैं, लेकिन आगे उनका शोषण होना शुरू हो जाता है। वहीं अब विदेश से लौटी लड़की ने बताया कि वह पिछले 4 माह से दुबई में बंधक बना कर रखी गई थी और उसने कहा कि वह अकेली ही नहीं बल्कि और कई सारी लड़कियां दुबई में ऐसे ही फंसी हुई हैं, जिनका शोषण हो रहा है। वहीं इस मामले में संलिप्त ट्रैवल एजेंट कमलजीत कौर और उसकी साथी रेशम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here