एच.एस. फुल्का को गहरा सदमा, भाई ''वाहेगुरु पाल सिंह'' का देहांत
punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 11:33 AM (IST)

बठिंडा(कुनाल): गुरु गोबिन्द सिंह रिफाइनरी बठिंडा के लोक संपर्क अधिकारी और पूर्व जिला लोक संपर्क अफसर वाहेगुरु पाल सिंह का गत रात देहांत हो गया। वाहेगुरु पाल सिंह की उम्र 65 वर्ष के करीब थी।
बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वाहेगुरु पाल सिंह 1984 के सिख हत्याकांड से जुड़े मामलों के केस लड़ने वाले प्रसिद्ध वकील एच.एस. फुल्का के भाई थे। उनके देहांत से एच.एस. फुल्का को गहरा सदमा पहुंचा है।
वाहेगुरु पाल सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे के आने के बाद ही किया जाएगा। उनकी मौत की खबर आने के बाद मीडिया और सामाजिक संस्थायों में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी वह समाज के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े रहे हैं।