पुलिस लाइन में युवा नेता का हंगामा, टो हुई कार से कैश निकालने का आरोप, गाड़ी लेने आए भाई ने...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 02:40 PM (IST)

लुधियाना (सुरिंद्र सन्नी): एक सियासी पार्टी के खुद को युवा नेता बताने वाले युवक ने टो हुई गाड़ी से नकदी निकालने के आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन में हंगामा कर दिया। युवक ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि युवक का भाई मौके पर पहुंचा और उसने कहा कि उन्हें गलतफहमी हुई है और नकदी निकालने जैसा कोई मामला नही है। मामला एक दिन पुराना है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

टिब्बा रोड इलाके से संबंधित युवा नेता की घुमार मंडी के पास एक अस्पताल के बाहर से गाड़ी टो हुई तो उसने टोइंग कर्मियों से बहस करते हुए आरोप लगाए कि गाड़ी में उसकी 4.5 लाख रुपए की नकदी भी थी जो गाड़ी का लॉक खोल कर निकाली गई है। इसके साथ ही उसने गाड़ी को भी गलत ढंग से टो कर नुकसान करने के आरोप भी लगाए। हालांकि टोइंग कर्मी मौके पर ऐसे आरोपों को भी बेबुनियाद बताते रहे। 
सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल होने के बाद यूजरस कमेंटों में पुलिस विभाग को ही गलत ठहरा रहे थे। लेकिन एक यूजर ने युवक के भाई द्वारा पुलिस विभाग को वीडियो के माध्यम से दिए गए स्पष्टीकरण को कमेंट में डाल दिया।

गाड़ी को लेने आए उक्त युवा नेता के भाई से बात कि तो उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा गलत ढंग से गाड़ी पार्क करवाई गई थी। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने टो कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया की गाड़ी से नकदी निकालने जैसे कोई मामला नही है। उन्होंने बताया कि उनके भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसे जांच करवाने वह घुमार मंडी गए थे। भाई द्वारा आवेश में आकर ऐसे आरोप लगा दिए गए जबकि नकदी को वह किसी अन्य व्यापारी को पहले ही दे चुके थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News