पति ने भाभी के साथ मिलकर किया पत्नी का कत्ल,दोनों के अवैध संबंधों पर जताती थी आपत्ति

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 11:58 AM (IST)

तपा मंडी(गर्ग, शाम): पिछले दिनों गांव मेहता में दहेज लोभी ससुराल परिवार द्वारा विवाहिता का गला तेजधार हथियारों से रेत कर कत्ल कर दिया गया था, जिसके सारे आरोपियों गगनदीप सिंह पति, कुलदीप सिंह जेठ, जेठानी चरणजीत कौर, सास गुरमीत कौर और ससुर काका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari, Husband murdered his wife by axe for illicit relations

माननीय अदालत से मिले पुलिस रिमांड के बाद डी.एस.पी. तपा रविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि दहेज में कार की मांग पूरी न करने के साथ-साथ मृतका के पति और जेठानी ने कबूल किया कि उनके नाजायज संबंधों कारण उन्होंने कुल्हाड़ी मारकर यह कत्ल किया है। इस काम में इस्तेमाल की कुल्हाड़ी बरामद भी कर ली है। डी.एस.पी. रंधावा ने बताया कि मृतका उनके संबंधों में रोड़ा बन रही थी, जिसको हटाने के लिए उसका कत्ल कर दिया गया।

PunjabKesari, Husband murdered his wife by axe for illicit relations

मृतका के पति गगनदीप ने माना कि विवाह से पहले ही उसकी भाभी चरणजीत कौर के साथ उसका संबंध था। विवाह को 2 महीने भी नहीं हुए थे। उसको लगता था कि उसकी पत्नी उनके संबंधों में रुकावट डाल रही है। जिस कारण उन्होंने उसको मारने की योजना बनाई। पुलिस ने मायके परिवार की तरफ से विवाहिता को दहेज में दिया सारा सामान भी अपने कब्जे में ले लिया है।

PunjabKesari, Husband murdered his wife by axe for illicit relations


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News