PHOTOS: नाराज LOVER ने खुद को लगाई आग, मौके से फरार हुई Girl Friend

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 02:52 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर के कंपनी बाग के पास एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने से युवक 50 प्रतिशत तक झुलसा गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका के किसी और के साथ संबंध बनने की बात पता चलने के बाद युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में काफी बहस भी हुई तथा इसके बाद युवक ने अपनी जान गंवाने का फैसला कर लिया और छोटी सी शीशी से पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग लगते ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई। जिसके बाद वहां मौजदू लोगों ने पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज हो चल रहा है। युवक की पहचान 22 साल के साहिब सिंह के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

प्रेमिका के थे किसी दूसरे लड़के से संबंध
मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती साहिब सिंह ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है। फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी एक बहन है जो बटाला में रहती है, वहां कुछ समय पहले उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के को चाहने लगी है। तभी से वह काफी परेशान था। 

PunjabKesari

मौके से खिसक गई प्रेमिका 
उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी प्रेमिका को अमृतसर में मिलने के लिए कह रहा था। वह हर बार टाल-मटोल करती रहती थी। उसने किसी तरह उसे बुधवार दोपहर एक बार मिलने के लिए अमृतसर आने के लिए मनाया था। तय समय पर वह दोनों कंपनी बाग पहुंचे। दोनों ने पहले बात की और फिर दूसरे लड़के से संबंध की बात पर तकरार हो गई। बताया जा रहा है कि साहिब सिंह पहले से आत्महत्या की तैयारी करके आया था। उसने एक छोटी सी शीशी में अपने पास पेट्रोल रखा हुआ था। उसने मौका देखते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और माचिस निकालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो तुरंत दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच साहिब सिंह की प्रेमिका वहां से फरार हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाकर साहिब सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया।

क्या कहना है ए.एस.आई. का
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि युवक ने बयान दर्ज करवाने से इंकार किया है। पता लगवाया जा रहा है कि लड़की किस इलाके की रहने वाली है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News