अगर आपकी कार में है Keyless Entry System, तो गाड़ी को ऐसे बचाएं चोरी होने से

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:41 PM (IST)

जालंधर : अगर आपकी गाड़ी में भी 'की लैस एंट्री' वाला फीचर हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आजकल चोरों ने गाड़ियां चुराने का नया तरीका अपनाया है, जिसमें चोरों को न तो गाड़ी का शीशा तोड़ने की जरूरत है और न ही लॉक तोड़ने की। चोर आजकल “Relay Attack” नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आपको कानों कान भनक भी नहीं लगेगी कि आपकी गाड़ी चोरी हो चुकी है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आप अपनी गाड़ी को सेफ कैसे करें। 

तो आजकल ज्यादातर लोग कार को चोरी होने के डर से कार की चाबी को एल्युमिनियम फाइल में लपेटकर रख रहे हैं। सुनने में यह अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन इसके पीछे कार चोरी से जुड़ा बड़ा कारण बताया जा रहा है। दरअसल आधुनिक Keyless Entry Cars आजकल चोरों के निशाने पर हैं और चोरी करने का तरीका पूरी तरह हाईटेक हो चुका है। इससे पहले चोर जहां कार का शीशा तोड़कर या लॉक तोड़कर गाड़ी चुराते थे, वहीं अब “Relay Attack” नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें चोर खास डिजिटल डिवाइस के जरिए कार की चाबी से निकलने वाले वायरलेस सिग्नल को पकड़ लेते हैं और उसे कार तक पहुंचा गाड़ी को बड़ी आसानी से अनलाक कर लेते हैं। इसके बाद कार को ऐसा लगता है कि असली चाबी पास में ही है और गाड़ी आसानी से अनलॉक हो जाती है।

बता दें कि आजकल ज्यादातर गाड़ियां कीलेस एंट्री वाली आ रही हैं, जो कि आरामदायक फीचर तो है लेकिन इसमें गाड़ी चोरी होने का खतरा भी बहुत ज्यादा है। क्योंकि आजकल चोर इस नए तरीके के जरिए गाड़ी की चाबी के सिग्नल को डिजिटल डिवाइस की मदद से गाड़ी तक पहुंचाते है, जिससे कार के सिस्टम को लगता है कि गाड़ी की चाबी पास ही है और वह बिना किसी चाबी के अनलॉक हो जाती है।

इसलिए अगर आपकी गाड़ी में कीलेस एंट्री वाला फीचर है, तो आपको कार की चाबी को इल्युमीनियम में लपेटकर रखना काफी सुरक्षित रहेगा। क्योंकि आजकल चोरों को ना तो शीशा तोड़ने की जरूरत है और ना ही लॉक खोलने की। बस इस फीचर का इस्तेमाल कर आजकल चोर बहुत आसानी से गाड़ी को खोल लेते हैं। ऐसे में मामूली से एल्युमिनियम फॉइल आपकी गाड़ी को बचा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News