अवैध माइनिंग रोकने पहुंचे लोगों पर जानलेवा हमला, अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर हुई गुंडागर्दी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:33 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते सतलुज दरिया पर आज अवैध माइनिंग रोकने के लिए पहुंचे इलाके के लोगों पर माइनिंग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हथियारों से लोगों पर हमला करके उनकी मारपीट की गई। इतना ही नहीं मारपीट करने वाले लोगों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों को भी मारा पीटा गया। इसके चलते कई लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इसके बाद सतलुज दरिया में रेत की माईनिंग कर रहे ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ वहां से टिप्पर और मशीने लेकर भाग गए।
गौरतलब है कि सतलुज दरिया में पिछले कई दिनों से अवैध तरीके से की जा रही माईनिंग की जांच करने के लिए माइनिंग विभाग के जे. ई अमन ठाकुर और जे. ई. तनुज ठाकुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम आज अवैध माइनिंग की जांच करने के लिए यहां पहुंची है। लोगों ने बताया कि अगर इस जगह पर जायज तरीके से माईनिंग हो रही है तो ठेकेदार यहां से क्यों भागे हैं। लोगों ने बताया कि सरकार के इशारे पर सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग करने का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। हमला करने वाले लोगों द्वारा माइनिंग विभाग के अधिकारियों के सामने ही विरोध करने वाले लोगों के ऊपर हथियारों के साथ हमला दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

