पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सरेआम किया कत्ल, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 03:01 PM (IST)

होशियारपुर /दसूहा (अमरीक): दसूहा के गांव तोहड़ा में एक व्यक्ति का कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई है जो गांव नेकनाम का रहने वाला था। 

मृतक के भाई हरदीप सिंह ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि उसके भाई के घर  उसके बच्चों की देखभाल के लिए एक महिला काम करती थी, जिसका पति कुलविन्दर सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी के कुलबीर सिंह के साथ अवैध संबंध हैं।

उक्त ने बताया कि गत देर रात जब कुलबीर सिंह अपनी गाड़ी से  घर लौट रहा था तो कुलविन्दर ने गांव के ठेके के पास कुलबीर को रोक लिया और साथियों समेत उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उसका कत्ल कर दिया। उधर थाना प्रमुख करनैल सिंह ने जानकारी देते बताया कि मृतक के भाई हरदीप सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News