लावारिस पशुओं के रख-रखाव को लेकर पंजाब कैबिनेट का अहम फैसला
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मानसा में कैबिनेट बैठक की। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इस बीच पंजाब सरकार ने आवारा पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को लेकर भी अहम फैसला लिया है। लावारिस पशुओं के रख-रखाव को लेकर पंजाब सरकार द्वारा एक विशेष नीति लाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पंजाब में 14,239 शिक्षकों को पक्के करने पर भी मुहर लगाई है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा चिटफंड कंपनियों के लिए एक्ट में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी दी गई है। दोषी पाए जाने पर जालसाजों को 10 साल कैद की सज़ा होगी। इसके अलावा पंचायतों और नगर निगमों में कमिशन रिपोर्ट को लागू करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा कि पंजाब में 1880 एम.बी.बी.एस. डॉक्टर और नर्सों की भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि मानसा से पहले लुधियाना और जालंधर जिलों में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

देवरिया नरसंहार: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार, अब तक कुल 20 लोग पकड़े गए