अहम खबर: किसानों को लेकर मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। किसानों को जारी किए गए वारंट वापस होंगे। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीम ने आदेश दिया है कि किसी भी किसान के खिलाफ वारंट जारी नहीं होगा।  किसानों को जारी किए वारंट पर तुरन्त रोक लगेगी। बता दें लंबे समय से कर्जा वापस न देने वाले पंजाब के किसानों को डिफाल्टर ऐलान वारंट जारी हो रहे हैं। गिरफ्तार करने के वारंट जारी होने के बाद किसान जत्थेबंदियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। चीमा ने कहा कि सी.एम. मान के नेतत्व में एक नई पॉलिसी तैयार की जा रही है ताकि पंजाब के किसानों को कर्जा मुक्त किया जा सके। 

इस दौरान हरपाल चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राज में कहा था कि किसनों का सारा कर्जा माफ किया जाएगा मगर कर्जा तो क्या माफ करना था उल्टा किसानों के खिलाफ जाते जाते वारंट जारी कर दिए। इन वारंट को कुछ अधिकारियों द्वारा रिन्यू कर दिया गया जिसके तहते किसानों की गिरफ्तारी की गई। मान  सरकार यह वादा करती है कि किसी भी गिरफ्तारी नहीं का जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News