CBSE के 10वीं -12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के Exam को लेकर जरूरी खबर

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 09:23 AM (IST)

लुधियाना (विक्की) : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सेशन 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होगा। यह शेड्यूल केवल भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए जारी किया गया है। हालांकि, इस दौरान जो स्कूल बंद रहेंगे उनके प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट नवंबर-दिसंबर 2022 में आयोजित होंगे। 

सीबीएसई ने स्कूलों को जारी लिखित निर्देशों में कहा है कि सर्दियों के मौसम के कारण जनवरी के महीने में बंद रहने वाले शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना का काम नवंबर-दिसंबर में पूरा किया जाना है।  नोटिस में आगे लिखा है कि सेशन 2022-23 के लिए शीतकालीन-बाउंड स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम, परियोजना और आंतरिक मूल्यांकन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होंगे। 

बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम्स को सुचारू रूप से कराने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इस बीच, 2023 बैच के लिए थ्योरी पेपर फरवरी में शुरू होंगे।बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 90 से 75 दिन पहले जारी की जाती है। बोर्ड ने पहले 15 फरवरी, 2023 से कक्षा 10, 12 बोर्ड आयोजित करने की सूचना के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, अभी तक औपचारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News