आनलाइन फ्राड होने पर नहीं लगाने पड़ेंगे पुलिस थानों के चक्कर, यूं करें शिकायत

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 05:14 PM (IST)

चंडीगढ़: राज्य में अब लोगों को आनलाइन फ्राड का शिकार होने पर पुलिस थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजाब पुलिस की तरफ से अब एक वैब पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें आप सीधे अपनी शिकायत दे सकते हैं। डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने आज इस वैब्ब-पोर्टल 'cybercrime.punjabpolice.gov.in' को लांच किया, जिससे हर किस्म की साईबर धोखाधड़ी और अपराधों की तुरंत रिपोर्ट की जा सके। डी.जी.पी. भावरा ने साईबर क्राइम डिवीजन की समूची टीम को यह पोर्टल विकसित करने के लिए बधाई दी, जिस तक साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए कोई भी व्यक्ति आसानी के साथ पहुंच कर सकता है।

इस वैब-पोर्टल तक पहुंच को और आसान बनाने के लिए, इसमें पंजाबी भाषा में एक जानकारी वाली वीडियो दी गई है, जिसमें इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं बारे जानकारी दी गई है। हर तरह के साइबर अपराध और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी संबंधित मामला दर्ज करने के अलावा, उपभोक्ता इस पोर्टल का प्रयोग करके अपनी शिकायत की स्थिति को भी ट्रैक कर सकता है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल में गुप्त रूप में शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी दिया गया है। यह वैब-पोर्टल साइबर साधनों के द्वारा की गई किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए सीधे '1930' पर काल करने का विकल्प भी देता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति स्टेट साईबर क्राइम थानों में दर्ज फस्ट इन्फार्मेशन रिपोर्टों को भी डाऊनलोड कर सकता है। इस पोर्टल में साइबर सेफ नामक एक विशेषता भी है, जिसका प्रयोग करते उपभोक्ता वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए किसी भी किस्म का लेन-देन करने से पहले यू.पी.आई. या खाता नंबर की पुष्टि कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News