पटियाला में वारदात: तेजधार हथियार के साथ किया नौजवान का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 09:56 AM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): शहर की बाजवा कालोनी में मामूली सी तकरार के बाद दिन-दिहाड़े एक नौजवान का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक नौजवान की पहचान निखिल के रूप में हुई है, जबकि विवेक नाम का नौजवान घायल हो गया है। कत्ल की इस घटना की जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. सिटी-2 मोहित अग्रवाल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए, जिनकी तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: फिर से बरपा कोरोना का कहर : राज्य में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा पहुंचा इतना, 9 की मौत

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कातिलों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डी.एस.पी. मोहित अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली तकरार के बाद झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में निखिल और विवेक गंभीर रुप में घायल हो गए थे, उन दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां निखिल की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: चन्नी सरकार के 111 दिन पूरे होने पर CM चन्नी का ट्वीट

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। सभी हमलावर गुरू नानक नगर, गुरबखश कालोनी और बिशन नगर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News