भारतीय जवान गलती से जा पहुंचा पाकिस्तान, BSF में पैदा हुई हलचल

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 09:08 PM (IST)

पंजाब डेस्क: भारत-पाकिस्तान  बार्डर पर तैनात बी.एस.एफ. को लेकर अहम खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे एक जवान गलती से जीरो लाइन को पार कर गया और पाकिस्तान में पहुंच गया। उस समय घना कोहरा था जिसके चलते जवान से यह गलती हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा जवान को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के अबोहर एरिया की है। 

जब जवान के बार्डर के उस पार जाने की सूचना प्राप्त हुई तो आला अधिकारी तुरन्त हकत में आ गए और उन्होंने पाकिस्तानी रेंजर्स के सीनियर अधिकारी से सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. का जवान उनके ही कब्जे में है। बताया जा रहा है बी.एस.एफ.के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग की ताकि उनके जवान को छोड़ने के लिए कहा। पहले पाक रेंजर्स ने इस बात के लिए नहीं माने फिर वह उसे छोड़ने के तैयार हो गए। 

जवान के गायब होने की सूचना बी.एस.एफ. बटालियन को काफी देर बाद पता चली। सुबह के समय कोहरा ज्यादा होने के चलते जवान के बाकी साथियों को भी नहीं पता चला। इसके जब बटालियन बार्डर पर गश्त करने के बाद 9.30 बजे वापस लौटे तो उनकी हाजिरी लगाई गई। इस दौरान पता चला एक जवान कम जिसके बाद से तुरन्त हलचल पैदा हो गई। 

इसके बाद जब पाकिस्तानी रेंजर्स से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की जवान उनके पास है। उन्होंने बताया कि जवान जीरो लाइन पार कर गई जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया।  कई मीटिंग करने बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने बी.एस.एफ. जवान को छोड़ने के लिए तैयार हो गए। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उनके जवान को दोपहर करीब 1.30 बजे छोड़ दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News