Indian Railway:  1 दिसंबर से नहीं चलेंगी Passenger Trains, List जारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 08:15 AM (IST)

फिरोजपुर/जालंधर: उत्तर भारत में दस्तक दे चुके कोहरे के मौसम ने रेल की रफ्तार रोक दी है। विभाग द्वारा कोहरे के सीजन को देखते हुए 3 माह के लिए कई मेल/एक्सप्रैस गाडिय़ां रद्द करने की घोषणा के बाद अब 40 पैसेंजर गाड़ियों को भी 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक विराम देने का ऐलान किया है। 

इन गाडिय़ों में फिरोजपुर रेल मंडल से संबंधित 11 गाडिय़ां शामिल हैं। फिरोजपुर-जालंधर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06964, फाजिल्का-कोटकपूरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06994-06991, जालंधर सिटी-होशियारपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06958-06959, अमृतसर-डेरा बाबा नानक के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06921-06922, फाजिल्का-बठिंडा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06995-06996, अमृतसर-पठानकोट के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 06934-06937 को 3 माह के लिए रद्द कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News