जेल में बंद नवजोत सिद्धू को हाईकमान की चिट्ठी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 08:22 PM (IST)

पटियाला (जोसन) : रोडरेज मामले में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की जनरल सचिव प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेजी है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इस समय पटियाला जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने उन्हें एक चिट्ठी भेजी है। चि्टठी में क्या लिखा है, इस बारे फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन प्रियंका द्वारा भेजी गई चिट्ठी के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद सिद्धू गांधी परिवार की टॉप लिस्ट में हैं। सियासी माहिरों का कहना है कि एक साल की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

जिक्रयोग्य है कि नवजोत सिद्धू मई में जेल गए थे और उनकी 6 महीने की सजा फिलहाल पूरी हो चुकी है। मई 2023 में उनकी एक साल की सजा खत्म हो जाएगी। इस लिहाज से सिद्धू 6 महीने बाद जेल से बाहर आ जाएंगे और इसी के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान द्वारा एक बार फिर से सिद्धू को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News