जाखड़ ने एक बार फिर घेरी कांग्रेस, Tweet कर किया ये दावा
punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 04:11 PM (IST)

पंजाब डेस्कः भाजपा नेता सुनिल जाखड़ ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। जाखड़ का दावा है कि जल्द ही कांग्रेस एक और सांसद को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
Congress-a house divided !
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) February 6, 2023
While it blames Govt of collusion,it’s own Punjab MP, in an article,sees Hindenburg report as a geo-political conspiracy to sabotage India’s growing strategic prowess.
Another show cause notice in offing, after one issued to Mrs Parneet Kaur ? pic.twitter.com/3zy9P9pnbb
जाखड़ ने बिना नाम लिए आनंदपुर साहिब से सासंद मनीष तिवारी के Hindenburg की रिपोर्ट पर लिखे आर्टिकल का हवाला दिया है। मनीष तिवारी का आर्टिकल Geo Politics साजिश की तरफ इशारा था। जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा," कांग्रेस एक बंटा घर, एक तरफ ये सरकार पर मिलीभगत के आरोप लगाते है तो दूसरी तरह पंजाब के सांसद ने अपने एक Hindenburg की रिपोर्ट पर आर्टिकल लिख कर भारत की बढ़ रही ताकत को तोड़ने के लिए Geo Political साजिश के रूप में देखा है..साथ ही उन्होंने लिखा कि अब जल्द ही हाईकमान परनीत कौर के बाद पंजाब में एक और सांसद को नोटिस भेजने वाली है।