Jalandhar में Couple पर जानलेवा हमला, Pregnant है पत्नी, देखें मौके का Video

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 02:09 PM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर में देओल नगर के पास एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति के सिर जबकि महिला के पेट पर चोटें आईं है। देर रात दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां गर्भवती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना भार्गव कैंप थाने की पुलिस को दी गई।

देओल नगर निवासी शिवम ने बताया कि वह मूल रूप से अमृतसर के ब्यास कस्बे का रहने वाला है। करीब 4 महीने पहले वह जालंधर शिफ्ट हुआ था। जालंधर में वह एक प्लाईवुड कारोबारी के पास काम करता था, जिससे उसका परिवार चलता था। शिवम ने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है, जब वह रात को अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था, तो सीमेंट और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को अश्लील इशारे किए।

जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारा, जिससे उसका दर्द बढ़ गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News