जालंधर में बेखौफ अपराधी: Curfew में बाहर निकलने पर रोका तो किया एस.एच.ओ पर हमला

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 10:53 AM (IST)

जालंधर: पिछले कई समय से पंजाब में पुलिस प्रशासन पर हमले की वारदाते बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसा ही एक और मामला अब जालंधर में देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के भार्गव कैंप के एस.एच.ओ भगवंत भुल्लर पर रात को कुछ युवकों ने हमला किया। 

जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप के एस.एच.ओ रात को नाईट कर्फ्यू के दौरान जालंधर के माता रानी चौंक पर तैनात थे। इसी बीच कुछ युवक नियम की उल्लंघना करते हुए बाहर घूम रहे थे। जब एस.एच.ओ. ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को काबू कर लिया है वहीँ अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News