Jalandhar by-election: मुख्यमंत्री मान के साथ-साथ पत्नी व बहन भी उतरी चुनाव प्रचार के मैदान में

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 11:55 AM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर वेस्ट में उपचुनाव को लेकर हलचल जारी है। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद  जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी जालंधर वेस्ट में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है। 

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों संग बैठक की और चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री मान के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत व बहन मनप्रीत  भी चुनाव प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने भी आप के हक में जालंधर के वेस्ट हलके में चुनाव प्रचार किया। दोनों ने लोगों के साथ मिलकर आप की जीत के लिए आवाज बुलंद की। 

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित एक होटल में उपचुनाव के प्रचार को लेकर फीडबैक ली। उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने के समय मोहिंदर भगत सिंह के साथ राज कुमार चब्बे वाल, हरपाल सिंह चीमा व अमन अरोड़ा उपस्थित रहे थे। वहीं जानकारी मिली है कि राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक  ने मंत्रियों व विधायकों को वार्ड वितरित कर प्रभारियों के तौर पर लगा दिया है।   इसी के साथ 181 बूथों को लिए मैनेजमेंट कमेटी का गठन हो चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News