Jalandhar Bypoll: 100 साल की बुजुर्ग महिला के जज्बे को सलाम
punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 12:06 PM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 17.07 % लोग अपने मतदान का प्रयोग कर चुके है। इस बीच बुजुर्ग और दिव्यांग भी देश के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए पहुंच रहे है।
बता दें कि 100 साल की कर्मी देवी मकसूदां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि 18 साल के बाद वह लगातार अपना वोट डाल रहे हैं।