Jalandhar:  फेसबुक पेज चलाने वाले तथाकथित पत्रकार गुरदीप पर गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:20 PM (IST)

जालंधर : Jalandhar में फेसबुक पेज चलाने वाला पत्रकार विवादों में घिर गया है। जानकारी के अनुसार LPG गैस एजेंसी संचालक को ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में युवा सवेरा टीवी फेसबुक पेज चलाने वाले पत्रकार गुरदीप सिंह तलवाड़ उर्फ मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पत्रकार “YUVA SAVERA TV” नाम से फेसबुक पेज संचालित करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में उसके कुछ साथियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है।

इसके अलावा, आरोपी के एक करीबी रिश्तेदार (मामा) के कथित अवैध धंधों में शामिल होने की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News