Jalandhar : जिमखाना क्लब की एजीएम टली, चुनावों पर फिर लगा ब्रेक!

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 06:21 PM (IST)

जालंधर : शहर के जिमखाना क्लब के चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को होने वाली क्लब की वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब इस बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बैठक टलने का कारण डिवीजनल कमिश्नर की व्यस्तता है। वह इस समय मोहाली में आयोजित पंजाब इन्वेस्ट समिट के कार्यक्रम में शामिल हैं। इसी वजह से जिमखाना क्लब की एजीएम को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है। क्लब प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि एजीएम की अगली तिथि जल्द तय कर सदस्यों को सूचित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News