ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान दोहा में फंसे जालंधर के उद्योगपति सुरक्षित घर लौटे

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:58 AM (IST)

जालंधर (चांद): ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान दोहा में फंसे जालंधर के उद्योगपति सुरक्षित घर लौट आए हैं। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच, जालंधर के कम से कम 7 उद्योगपति, जो जर्मनी में होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में शामिल होने वाले थे, दोहा और दुबई में फंस गए थे। अब वे मुंबई के रास्ते सुरक्षित लौट आए हैं। इन उद्योगपतियों में RP ओवरसीज के इंदर पाल सिंह भाटिया, रोमी भाटिया और जोतिंदर सिंह भाटिया के अलावा विशाल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के वैभव मल्होत्रा, राघव शूर और केशव शूर, विक्टर फोर्जिंग्स के अर्जुन कुमार और दुबई की वैध एंटरप्राइजेज के मिकी वैध शामिल थे।

इंदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि युद्ध के कारण वे शुरू में 5 दिन कतर में फंसे रहे। बाद में बड़ी मुश्किल से वे टैक्सी से सऊदी अरब पहुंचे ताकि वहां से भारत के लिए फ्लाइट मिल सके। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्हें मुंबई की फ्लाइट मिली, जहां से वे अमृतसर के रास्ते जालंधर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल सिंह अरनेजा ने भी उद्योगपतियों की सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News