Jalandhar : नहीं रहे जत्थेदार सुरजीत सिंह चीमा, अंतिम संस्कार 10 को
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 08:56 PM (IST)
जालंधर (महेश) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी के पूर्व वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह चीमा 91 साल की उम्र में इस नश्वर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए अकाल पुरख के चरणों में विलीन हो गए हैं। वह ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख की प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य थे और 50 से अधिक वर्षों तक गुरु हरगोबिंद अस्पताल के चेयरमैन के रूप में भी सेवा निभा रहे थे। इसके अलावा वह कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक भी थे। वह एक सफल उद्योगपति भी थे। उन्होंने कई वर्षों तक ऑल इंडिया सर्जिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और व्यापारियों के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया।
जत्थेदार चीमा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार 10 मार्च को सुबह 11.30 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया जाएगा। यह जानकारी राजबीर सिंह बाजवा, जत्थेदार सुरजीत सिंह चीमा की पत्नी सरदारनी सुरिंदर कौर चीमा और बेटों हरशरण सिंह चीमा और रविंदर पाल सिंह चीमा ने दी है।

