जालंधर: ज्वेलरी शॉप में लूट के मामले में आरोपियों की नई CCTV, खुला बड़ा राज
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 04:39 PM (IST)
जालंधर (सोनू): जालंधर पुलिस ने भार्गव कैंप में ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाले तीन आरोपियों कुशल, गगन और करण को अजमेर से बीते दिन गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मुंबई भागने की योजना बना रहे थे। इसके साथ ही आरोपियों की नई सी.सी.टी.वी. सामने आई है जिसमें वह वारदात के बाद शहर छोड़ कर जाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी के पास एक बड़ा बैग भी होता है।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी लूटी गई नकदी खर्च कर चुके हैं और फिर गहने भी बेचने दुकान पर गए थे। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को अजमेर भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी सांझा तक सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

