Jalandhar : नगर निगम को मिले नए कमिश्नर आदित्य उप्पल ने संभाला पदभार, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 05:19 PM (IST)

जालंधर : जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर आदित्य उप्पल ने आज अपना पदभार संभाला। इस दौरान पदभार संभालते हुए निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल ने शहर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तथा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने का वचन दिया। इस दौरान निगम अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए बेसिक सुविधाएं जैसे पीने का पानी, सफाई, सीवरेज व्यवस्था आदि को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा शहर में चल रहे अन्य मुद्दों जो निगम से संबंधित हैं, पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मियों को लेकर निगम कमिश्नर ने कहा कि जो भी उनका मुद्दा है, उस पर बात होगी तथा उनकी पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे मेरे ध्यान में लाए गए हैं, उन पर गंभीरता से काम किया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में आदित्य उप्पल को जालंधर नगर निगम की कमान सौंपी गई है तथा उन्हें पंजाब सरकार द्वारा निगम कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News