Jalandhar News: इस चौक में मंगलवार को लगेगा धरना, जानें वजह

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 09:36 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में एक बार फिर पी.ए.पी. जाम होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार कल यानि कि 21 फरवरी को सफाई कर्मचारियों द्वारा पी.ए.पी. चौक पर धरना लगाया जा रहा है। यह धरना कल दोपहर 12 बजे के करीब लगाया जाएगा।  इस संबंधी जानकारी देते हुए चंद्र ग्रेवाल ने कहा कि यह धरना कुछ मांगों को लेकर लगाया जा रहा है। उनकी मांग है कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए इसके साथ ही ठेके पर भर्ती करनी बंद की जाए। 

इसके अलावा फायर ब्रिगेड कर्मियों की भी कुछ मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार से समय मांग रहे है। लेकिन सरकार उन्हें समय नहीं दे रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कल धरने के दौरान चौक जाम होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News