जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 01:21 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): जालंधर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गुर्गे पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 3 लोगों को निशाना बनाया जा रहा था, जो आरोपियों की गिरफ्तारी से टल गया।

Jalandhar police

आरोपियों के पास से 8 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैंय़ उनके बारे में कहा जाता है कि वे जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की आपूर्ति जैसे संगठित अपराध में शामिल थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News