Jalandhar : गैंगस्टरों और नशा संबंधी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 12 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 12:43 AM (IST)

जालंधर, (पंकज, कुंदन) — जालंधर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में गैंगस्टरों, नशा तस्करों, गैरकानूनी हथियारों और अन्य समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ केंद्रित अभियान के तहत “ऑपरेशन प्रहार 2.0” और “युद्ध नशों के खिलाफ” के अंतर्गत विशेष कोर्डन और सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

यह कार्रवाई स्पेशल डीजीपी श्रीमती गुरप्रीत दियो और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीपी  धनप्रीत कौर की सीधे निगरानी में अमल में लाई गई। इस दौरान गज़टिड अधिकारियों, एसएचओ, पुलिस अधिकारियों और विशेष टीमों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध, नशा तस्करी और गैरकानूनी हथियारों के फैलाव पर रोक लगाना और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न इलाकों में कुल 51 छापे मारे गए। पुलिस ने 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 9 व्यक्तियों को रोकथाम कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 16 व्यक्तियों की पूछताछ/तसदीक की गई और 177 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दो तलाशी अभियान चलाए, साथ ही रणनीतिक स्थानों पर 9 नाकाबंदियां लगाईं। इस दौरान 349 वाहनों की जांच की गई और 25 चालान जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान 2 व्यक्तियों को घेरकर काबू किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत 24.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी जब्त किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News