चुनावी सीजन के बीच पुलिस ने कसा शिकंजा, भारी मात्रा में शराब सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 06:22 PM (IST)

जालंधर : चुनावी सीजन के बीच जालंधर कैंट की पुलिस में 401 बोतल अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान प्रिंस एवं राकेश के रूप में हुई है। दोनों जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 के रहने वाले हैं। कैंट पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब आरोपियों ने घर के बाहर बने हुए बाथरूम में स्टोर की हुई थी। 

इस बारे जानकारी देते ए.सी.पी. जालंधर कैंट सुखनिंदर सिंह कैरों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एकसाइज एक्ट के तहत थाना जालंधर कैंट में मामला दर्ज कर लिया गया है।  मौके से फरार हो गए मुख्य आरोपी ऋषि राज को भी मामले में नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी द्वारा रेड की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News