जालंधर पहुंचे प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, जोरों-शोरों से हुआ स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 02:39 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू जालंधर पहुंचे। इससे पहले वह नवांशहर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सिद्धू ने शहीदों को नमन करने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू के जालंधर पहुँचने पर एमएलए बावा हैनरी और सुनील दत्त की तरफ से जोरो-शोरो से स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल थे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंच रहे है। ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश प्रधान बनकर सिद्धू अमृतसर में आऐंगे। मिली जानकारी के मुताबिक़ नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को सबसे पहले श्री दरबार साहिब में नमस्तक होंगे। खबर मिली है कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में दो दिन तक रुकेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News