Apeejay स्कूल के बाद Jalandhar के कई स्कूलों को बम से उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 11:48 AM (IST)

जालंधरः शहर के नामी एपीजे स्कूल के बाद कई अन्य स्कूलों को भी धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।

स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
हालांकि, फिलहाल ए.पी.जे. के अलावा किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई है और स्कूलों में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी है। एहतियात के तौर पर स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस साइबर टीम भी धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News