जालंधर ट्रिपल मर्डर मामला, 2 अन्य बच्चों के भविष्य पर लटकी तलवार
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 05:45 PM (IST)

जालंधर : गांव कानपुर की नवी आबादी में मां-बाप द्वारा ही अपने 3 बच्चियों को कत्ल किए जाने के बाद अन्य 2 बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। वहीं आज थाना मकसूदां की पुलिस उक्त दोनों बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बताया कि वह उक्त दोनों बच्चों को नारी निकेतन भेजने जा रहे हैं, जिससे पहले उनका मैडीकल करवाया जाएगा। इस दौरान दोनों बच्चों का मौसा भी उनके साथ था। पुलिस का कहना है कि बच्चों का पालन-पोषण अब नारी निकेतन में होगा, जिसके लिए वह आज उक्त दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल मैडीकल करवाने पहुंचे।
जिक्रयोग्य है कि गत दिवस थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर में 3 बच्चियों को उनके माता-पिता द्वारा ही मौत के घाट उतार दिया गया था तथा उसके बाद तीनों बच्चियों के शव एक ट्रंक में से मिले थे जांच में पता चला था कि अमृता, साक्षी, कंचन को उसी के मां-बाप ने ही कत्ल किया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई थी।