गुरदासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सराफ के घर हुई करोड़ों की लूट के मामले में मुख्य आरोपी काबू

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 05:07 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 5 मार्च 2026 को गुरदासपुर शहर में हुई लगभग 8 करोड़ रूपये की डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस संबंधी चार आरोपी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2026 को स्थानिय जेल रोड पर पुडा कालोनी निवासी वरूण सराफ ने पुलिस को सूचित किया था कि प्रात:काल 5-6 लोग हथियारों सहित उनके घर में प्रवेश कर गए तथा सारे परिवार को बंदी बना लिया। आरोपियों ने सारे परिवार के हाथ पैर बांध कर तिजोरियों में रखी नकदी तथा जेवरात पिस्तोल की नोक पर लूट लिए थे। परिवार ने तब बताया था कि डाका डालने वाले लगभग 8 करोड़ रूपये का नकदी व जेवर लूट कर ले गए है तथा जाते हुए उनके मोबाईल तथा कार भी अपने साथ ले गए थे।

एस.एस.पी. ने बताया कि इस डाके में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उनसे लगभग 2 करोड़ 50 लाख रूपये की बरामदी की जा चुकी है जिसमें 32 लाख रूपये नकद भी थे परंतु इस डाके का मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नही लग रहा था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कोटली सूरत मल्ली को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताश कर जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 17 केस दर्ज है जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूटमार, फिरौती मांगने तथा एन.डी.पी.एस. एक्ट के केस शामिल हैं। आरोपी जुर्म करने का आदि है तथा उसको गिरफ्तार करना पुलिस की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह पूछताश में सहयोग नहीं कर रहा है क्योंकि वह कह रहा है कि जितनी राशि व गहने लूटे जाने की बात की जा रही है वह गलत है। लगभग जितनी राशि व गहने लूटे गए थे वह अधिकतर पुलिस ने बरामद कर लिए है। पीड़ित परिवार जो राशि व जेवर लूटे जाने की बात कर रहा है वह गलत है। एस.एस.पी. ने बताया कि यह मामला जांच व पूछताछ का है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News