झोटा ह+त्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, गोली का सबूत तलाशने के लिए खंगाल रही दुकान का मलबा
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 11:31 AM (IST)
मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। अब सीबीआई की टीम आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान के मलबे को इकट्ठा कर रही है और उसमें से सबूत जुटा रही है। टीम की ओर से दुकान का पूरा मलबा हटाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की अलग-अलग टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, अश्वनी कुमार ने पहले जो गोली चलाई थी, उससे जुड़े सबूत अभी तक पंजाब पुलिस और सीबीआई को नहीं मिले हैं। इसी कारण जेसीबी की मदद से दुकान का पूरा मलबा हटाया जा रहा है, ताकि जांच के दौरान कोई अहम सबूत हाथ लग सके।
बता दें कि परविंदर सिंह झोटा का परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है और अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। वहीं, गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह का आज पीजीआई में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

