जे. एम. बालामुरुगन ने संभाला पंजाब राज्यपाल के सचिव का पद
punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 04:53 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): 1994 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी जे.एम. बालामुरुगन ने शुक्रवार को को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर के नए सचिव का पद संभाल लिया है। पंजाब राज भवन में पहुंच कर उन्होंने अपना कार्य शुरू किया। उल्लेखनीय है कि उनको पंजाब सरकार ने तबदील करके राज्यपाल के साथ तैनात किया था।
राज्यपाल के साथ पहले तैनात आई.ए.एस. अधिकारी एम.पी. सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर पदोन्नत होने के बाद राज्य प्रशासन में वापस आ गए हैं।बालामुरुगन के पास राज्यपाल के सचिव के अलावा राज्य सरकार के खेल व युवा मामलों के विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वह पंजाब सरकार में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव के अलावा कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर उन्होंने कार्य किया है।