पंजाब विधानसभा चुनाव : एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे केजरीवाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 03:14 PM (IST)

संगरूर: आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 31 दिसंबर को पंजाब आएंगे। अपने पंजाब दौरे दौरान केजरीवाल पटियाला में शान्ति मार्च का नेतृत्व करेंगे। इस बात की जानकारी संगरूर से 'आप' के सांसद भगवंत मान ने दी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शान्ति और भाईचारक एकजुटता को बनाए रखने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ केजरीवाल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को पटियाला में शान्ति मार्च निकाला जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चुनाव के मद्देनजर बहुत मंदभागी घटनाएं घट रही हैं। पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए बेअदबी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दिनों लुधियाना कोर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा पंजाब की शान्ति को भंग करने की कोशिशें की जा रही हैं। पंजाब में सभी धर्मों के लोग हिंदु, सिख, ईसाई या मुसलमान शान्ति और सदभावना के साथ रहते हैं। सब धर्मों दो लोगों ने आपसी भाईचारो की सांझ को कायम रखा हुआ है। पंजाब में अमन -शान्ति बनाए रखने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में शान्ति मार्च निकाला जाएगा।

जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी ने साल 2022 में होने वाली पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज पार्टी उम्मीदवारों के नामों वाली पांचवीं सूची भी जारी कर दी है। ‘आप ’ पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान और पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News