पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की कंपनियों को सरकार ने दिए 16 करोड़ के कांट्रैक्ट, खैहरा ने घेरी AAP
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 11:18 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के खजाने के दुरुपयोग को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार एक बार फिर कटघरे में आ गई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब इसे लेकर अब कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल पंजाब सरकार की ओर से पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की दो कंपनियों को 16 करोड़ रुपए के कांट्रैक्ट दिए गए हैं। जिसे लेकर खैहरा ने टवीट करते हुए कहा कि ''भगवंत मान को यह बताना चाहिए कि मास मीडिया एक्टिविस्ट, कंटेंट क्रिएशन और डिजाइन आदि के लिए दो मुंबई की कंपनियों को 16 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिए गए?
सबसे पहले, पंजाब के लोक संपर्क विभाग में सैकड़ों पेशेवर कर्मचारी मौजूद हैं, फिर यह काम वह क्यों नहीं कर सकता? दूसरा, ऐसी कंपनियां पंजाब से क्यों नहीं चुनी गईं? क्या यह भी 144 टोयोटा हिलक्स वाहनों की तरह किसी किकबैक/कमिशन वाले घोटाले का हिस्सा है?


