Gun Culture को लेकर इस सिंगर के गाने पर खैहरा ने CM मान को घेरा, किया ये Tweet

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 12:31 PM (IST)

पंजाब डेस्कः कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान किया था कि वह पंजाब का माहौल खराब करने पर गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गीत रिलीज करने वाले गायकों पर सख्त एक्शन लेंगे। इसके बावजूद गायक आर. नेत का यह गीत रिलीज हुआ है, जिसमें गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इस गीत को लेकर सुखपाल खेहरा ने भी सी.एम. भगवंत मान को घेरा है।

sukhpal khaira slams cm maan on r nait s new song promoting gun culture

सुखपाल ने एक ट्वीट में गीत की वीडियो सांझी करते लिखा, " मैं हैरान हूं कि भगवंत मान अपने गायक दोस्त आर. नेत के गन कल्चर को प्रमोट करने वाले नए गीत के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं? क्योंकि भगवंत मान ने ऐसे गायकों के खिलाफ पाबंदी लगाने पर कार्रवाई करने का ऐलान किया था, जो नौजवानों को हिंसा में शामिल होने के लिए प्रेरित करते है, जिससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होती है।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News