गणतंत्र दिवस को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू का नया VIDEO, पुलिस के फूले हाथ पांव
punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 12:50 PM (IST)

लुधियाना (राज): गणतंत्र दिवस को लेकर जहां पंजाब पी.ए.यू में तिरंगा फहराने की तैयारी चल रही है। वहीं अब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक और वीडियो सामने आने से पंजाब पुलिस के हाथपांव फूल गए है। पन्नू ने अपनी इस वीडियो में पी.ए.यू के छात्रों को भड़काने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि 26 जनवरी को पी.ए.यू में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से झंडा फहराया जएगा। इसके चलते पन्नू ने वीडियो में छात्राओं को भड़काया है कि वह भगवंत मान का विरोध करें। हालांकि, वीडियो सामने आने पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आतंकी पन्नू वीडियो के जरिए सी.एम. को धमकी दे चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here