खन्ना पुलिस को मिली सफलता, 2 देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:42 PM (IST)

दोराहा (विनयाक): विधानसभा मतदान दौरान सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर अनसरों खिलाफ चलाई गई मुहिम दौरान 2 नौजवान को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है जोकि लुधियाना के कांचा गैंग से संबंध रखते हैं। आरोपियों की पहचान कमलजोत सिंह उर्फ हैरी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी मकान नं. 120, चौहान नगर, गली नं: 6, धांदरा रोड, दुग्गरी, लुधियाना और जसवंत सिंह उर्फ जिम्मी पुत्र मनजीत सिंह निवासी मकान नं. 11, गली नं. 02, शहीद भगत सिंह नगर धांदरा रोड दुग्गरी लुधियाना के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ेंः आम आदमी पार्टी फिर से आई सवालों के घेरे में

इस संबंधी जानकारी देते जे. इलनचेलियन, आई.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान खन्ना ने बताया कि खन्ना पुलिस ने गत दिनों अमनदीप सिंह बराड़ पी.पी.एस. पुलिस कप्तान (डी) खन्ना, गुरविन्दर सिंह पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान (डी) खन्ना के दिशा-निर्देशों अनुसार थानेदार गुरमीत सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ खन्ना के सहायक थानेदार पाल राम सहित पुलिस पार्टी ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ नाकाबंदी दौरान सामने प्रिंस्टन माल, जी.टी. रोड खन्ना में मौजूद थी तो एक कार डी.एल.-8 सी.ए.ए. -7250 को रोक कर चैक किया तो जिसमें दो नौजवान सवार थे जिनके पास से 2 देसी पिस्तौल बरामद हुए थे, को गिरफ्तार किया गया था। 

यह भी पढ़ेंः PNB बैंक में चली गोली, इलाके में फैली सनसनी

आई.पी.एस. ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि वह यह हथियार रुड़की नजदीक, उत्तराखंड से छीन करके लेकर आए थे जो लड़ाई झगड़े करने के आदी हैं। उक्त आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करके इनसे गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ खन्ना पुलिस ने बड़ी वरदात को अंजाम देने से रोक लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News