Jalandhar : खेडां वतन पंजाब दीया-2024, ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट में इन स्कूलों ने मारी बाजी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 07:53 PM (IST)

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुलित करने के उदेश्य से शुरू किए ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2024’ के अंतर्गत जिले में करवाए जा रहे ब्लाक स्तरीय टूर्नामैंट के पहले फेज के दूसरे दिन ब्लाक नकोदर, रुड़का कलां, लोहियां, मेहतपुर, शाहकोट और जालंधर पूर्वी में अलग-अलग खेल मुकाबले करवाए गए। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने दूसरे दिन हुए मुकाबलों के नतीजों बारे जानकारी देते बताया ब्लाक जालंधर पूर्वी में खो-खो अंडर-14 मुकाबलों में हमीरी खेड़ा की टीम ने पहला स्थान, सरकारी हाई स्कूल पूरनपुर ने दूसरा और लब्बू राम दोआबा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में पुलिस डी.ए.वी की टीम पहले और गुरु अंगद देव स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 मुकाबलो में लड़कियों की के.एम.वी. कलब की टीम ने पहला और मानव सहयोग स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

PunjabKesari

खो-खो अंडर-17 लड़कियां मुकाबलों में पुलिस डी.ए.वी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला, ए.पी.जे स्कूल की टीम ने दूसरा और पी.सी.एम.एम.डी. ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लाक शाहकोट खो-खो अंडर-14 लड़के में तलवंडी बूटियां की टीम ने पहला, सरकारी हाई स्कूल कोटला सूरज मल्ल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर-17 लड़के मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल कोटला सूरज मल्ल की टीम ने पहला और गांव पिप्पली ने सरकारी मिडल स्कूल तलवंडी बूटियां को हरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

PunjabKesari

खो-खो अंडर-14 लड़कियां मुकाबलों में सरकारी मिडल स्कूल तलवंडी बूटियों की टीम ने सरकारी हाई स्कूल कोटला सूरज मल्ल की टीम को हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर-17 लड़कियां मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल नया गांव अकालियां की टीम ने पहला, गांव रेजूवां की टीम ने दूसरा स्थान और सरकारी मिडल स्कूल तलवंडी बूटियां की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-14 लड़के मुकाबले में से सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल मलसियां की टीम ने पहला और सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल नंगल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सर्कल स्टाइल लड़के अंडर-17 मुकाबलो में स.स.स. स्कूल नंगल की टीम ने पहला और गांव लसूड़ी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोहियां ब्लाक में अंडर-14 लड़के मुकाबलों में कबड्डी सर्कल स्टाइल में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल सीचेवाल की टीम ने पहला, जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां की टीम ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल नेहालूवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़के कबड्डी मुकाबलो में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल सीचेवाल की टीम ने पहला और सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल नेहालूवाल की टीम ने दूसरा और अकाल गलैकसी कान्वेंट स्कूल लोहियाँ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

PunjabKesari
 
अंडर-21 लड़के कबड्डी सर्कल स्टाइल मुकाबलो में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल सीचेवाल की टीम ने पहला, जालंधर पब्लिक स्कूल लोहियां की टीम ने दूसरा और फुलवाड़ी सीनियर सेकैंडरी स्कूल लोहियां खास की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रुड़का कलां ब्लाक अथलैटिकस अंडर-14 लड़कियां 60 मीटर रेस में मनजोत कौर ने पहला, मेनका ने दूसरा और एकम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर इवेंट में मेनका ने पहला, नैन्सी ने दूसरा और रहमत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट्ट में सिमरन कौर ने पहला स्थान, हरजोत कौर ने दूसरा और मनकीरत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लांग जम्प इवेंट में मनजोत कौर ने पहला, अमनप्रीत ने दूसरा और हरजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

अंडर-21 लड़कियां 100 मीटर रेस में हरप्रीत कौर, 200 मीटर में पलक, 400 मीटर इवेंट में पुतली, 800 मीटर में पवनप्रीत और 1500 मीटर में पुतली ने पहला स्थान प्राप्त किया। फ़ुटबाल अंडर-21 लड़के में वाई.एफ.सी रुड़का कलां की टीम ने पहला, एस.टी.एस राज गोमाल की टीम ने दूसरा और सरकारी सेकैंडरी स्कूल समराए जंडियाला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 फ़ुटबाल में वाई.एफ.सी रुड़का कलां की टीम ने पहला, जंडियाला फ़ुटबाल कलब्ब ने दूसरा और समराए जंडियाला क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लाक नकोदर में अथलैटिकस अंडर-14 लड़के 60 मीटर इवेंट में राम पहले, आजाद दूसरे और दलजीत तीसरे स्थान पर रहे। लांग जम्प इवेंट में राम ने पहला, अंडर-17 लांग जम्प इवेंट में जसकरन ने पहला, सुशील कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 शॉटपुट्ट इवेंट में जसराज ने पहला और अंडर 17, 100 मीटर इवेंट में सिमरनजीत सिंह ने पहला, मोहित ने दूसरा और आशीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

ब्लाक मेहतपुर अंडर- 21 अथलैटिकस 400 मीटर लड़के मुकाबलो में विपन सिंह ने पहला, अमृतपाल ने दूसरा और करनजीत राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर- 14 लड़के 600 मीटर इवेंट में रहित ने पहला, आर्यन ने दूसरा और अरशदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ़ुटबाल अंडर- 17 लड़के मुकाबलो में मेहतपुर फ़ुटबाल कलब्ब की टीम ने पहला स्थान और कैंबरेज स्कूल मेहतपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News