श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व के मौके पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 04:31 PM (IST)

बटाला, (बेरी): आज श्री गुरू नानक देव जी तथा माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व की खुशी में गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब तथा गुरूद्वारा श्री सतकरतारिया में रखे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर ने डेरा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों के नेतृत्व में आलौकिक नगर कीर्तन सजाया गया, जिसमें विशेष तौर पर ज्ञानी अमरजीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर, जत्थे. सुरजीत सिंह सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जत्थे. भगवंत सिंह सयालका महासचिव, बाबा सुखविन्द्र सिंह मलकपुर वाले, विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक जत्थे. गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा सदस्य शिरोमणि कमेटी, जत्थे. सुरजीत सिंह तुगलवाल सदस्य शिरोमणि कमेटी, जत्थे. गुरनाम सिंह जस्सल सदस्य शिरोमणि कमेटी, जत्थे. रतन सिंह जफरवाल सदस्य धर्म प्रचार कमेटी, बीबी जगीर कौर जफरवाल सदस्य शिरोमणि कमेटी, बीबी जोगिन्द्र कौर सदस्य शिरोमणि कमेटी, रमनदीप सिंह संधू जिला अध्यक्ष यूथ अकाली दल कंवलप्रीत सिंह काकी, जसप्रीत सिंह राणा, गुरतिन्द्रपाल सिंह, जे.पी. सिंह, सतनाम सिंह रियाड़, रंजीत सिंह कल्याणपुर व अन्य शामिल हुए। 

यह नगर कीर्तन गुरूद्वारा श्री डेरा साहिब से जयकारों से शुरू होकर खजूरी गेट, आर.आर बावा कालेज रोड, जालंधर रोड हंसली पुल द्वारा सुखा सिंह महिताब सिंह चौंक, काहनूवान रोड, सिंबल चौंकी, प्रेम नगर बोहड़ावाल, पुलिस लाइन रोड, करतार नगर, कादियां रेलवे फाटक जी.टी.रोड, काहनूवान चौंक से एस.एस.पी कार्यालय, गांधी चौंक, लोहा मंडी, नेहरू गेट, पुलिस स्टेशन सिटी, पुरानी डी.एस.पी कोठी से होते हुए कच्चा कोट, भंडारी मोहल्ला, ठठियारी गेट द्वारा गुरूद्वारा श्री डेरा साहिब में देर सायं सम्पूर्ण हुआ।

नगर कीर्तन की शुरूआत दौरान श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुंदर पालिकी साहिब में सुशोभित किया गया था। वर्णनीय है कि एस.एस.पी. बटाला अश्विनी कपूर के नेतृत्व में समूची पुलिस फोर्स ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। इस अवसर पर नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, विधायक बलविन्द्र सिंह लाडी, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, चेयरमैन पवन कुमार पम्मा, चेयरमैन गुरिन्द्र सिह चीकू, जिलाधीश मोहम्मद इश्फाक, एस.डी.एम बटाला शायरी भंडारी, कमिशनर नगर निगम जगविन्द्रजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह वाहला, एस.पी. मुख्यालय गुरप्रीत सिंह, एस.पी. वरिन्द्रप्रीत सिंह, तेजबीर सिंह हुंदल, डी.एस.पी. गुरदीप सिंह स्वामी, डी.एस.पी. ललित कुमार, डी.एस.पी. परविन्द्र कौर, डी.एस.पी. कंवलप्रीत सिंह, एस.एच.ओ. सिटी बलविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ. सिविल लाइन अमरीक सिंह, एस.एच.ओ. सदर यादविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ. ट्रैफिक सुखपाल सिंह आदि थे।
    

नगर कीर्तन में शामिल संगत सतनाम वाहेगुरू जी का जाप कर रही थी। नगर कीर्तन के स्वागत हेतु क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागती गेटों का निर्माण किया गया था। संगत के लिए विभिन्न तरह के लंगर भी शहरवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए थे जिसका हजारों की संख्या में पहुंची संगतों ने आनंद लिया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News