जालंधर में टिफिन बम मामले में गिरफ्तार गुरमुख सिंह के हक में आया किसान मोर्चा
punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बीते दिनों पंजाब पुलिस और एन.आई. ए. की तरफ से गिरफ्तार गुरमुख सिंह और उसके परिवार को बेगुनाह और झूठे केस में फंसाया करार किया। गुरमुख सिंह को टिफिन बम मामले में गिरफ्तार किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि जितने भी धार्मिक और सामाजिक संगठन देश के किसानों की मदद कर रहे हैं, उन सभी के साथ जुड़े लोगों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते महीने 20 अगस्त को जालंधर में छापेमारी कर पंजाब पुलिस और एन.आई.ए. ने गुरमुख सिंह के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि उनके पास से टिफिन बम निर्यात हुआ है, जो कि पाकिस्तान से भेजा गया था। गुरमुख सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह के पुत्र है।
शुक्रवार की प्रैस कान्फेंस में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जंगबीर सिंह चौहान और कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि गुरमुख सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनका परिवार दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान मोर्चे में दवाओं के साथ-साथ लंगर में भी अपना योगदान दे रहे है। किसान नेताओं ने कहा कि इस मामले की ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here