Bharat Band: पंजाब का सबसे महंगा Toll Plaza आज हुआ Free, आने-जाने वालों को मिली राहत
punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 02:48 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद के चलते टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया है। इस मौके पर रोशन सिंह सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी की तरफ से 4 घंटे के लिए यानि की 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया गया है। इस दौरान किसी भी वाहन चालक से कोई भी टोल फीस नहीं वसूल करने दी जाएगी।
बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है, जो सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी फेल होकर रह गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में बुलाई गई तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ गत शाम बुलाई गई किसान संगठनों की मीटिंग सफल नहीं हो सकी है, जिसके बाद किसानों ने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दे डाली है।