किराया न देने पर मकान मालिक ने महिला के साथ पार की बेशर्मी की सभी हदें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 03:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना में मकान मालिक द्वारा किराए के कमरे में रह रही महिला से रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसका घर का किराया देना बाकी था। इसे लेकर आरोपी 4 सितंबर को उसके मकान में आया और किराया मांगने लगा और फिर छत पर चला गया।

पीड़ित महिला काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी तो आरोपी कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उक्त आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। उसने बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने उसकी दूसरी शादी रोहित नामक युवक के साथ करवा दी थी। इस घटना के संबंध में महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News