बड़ी वारदात: महानगर में देर रात फायरिंग, युवक ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 10:55 PM (IST)

जालंधर (वरुण): महानगर में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जालंधर फिर से गोलीबारी से दहल गया है। बताया जा रहा है कि इलाका छोटा सईपुर में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर नजदीक इक्ट्ठा हुआ था जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस रवाना हो चुकी है। एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर जा रहे है। जल्द ही सारी घटना क्लीयर कर दी जाएगी।

जिक्रयोग्य है कि हाल ही में सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुलेआम फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News